Powered By Blogger
Showing posts with label Co-operatives of Rajasthan. Show all posts
Showing posts with label Co-operatives of Rajasthan. Show all posts

Thursday, April 01, 2010

सहकारी बैंकों को लाइसेंस
राजस्थान में १३ सहकारी बैंकों को रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया नें लाइसेंस जारी किये हें.यह राजस्थान में सहकारिता के लिए बहुत बड़ी सफलता है . हालाँकि ये सभी बैंक लम्बे समय से बैंकिंग का काम कर रहे थे लेकिन भारतीय रिजेर्व बैंक नें मार्च २०१२ तक राज्य के सभी सहकारी बैंकों के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया था .राजस्थान में सहकारिता निरंतर आगे बढ़ रही है .कई नई योजनाएं अच्छा काम कर रही हें .अन्य राज्यों की तुलना में राजस्थान में सहकारिता उत्कृष्ट है .इस अभूतपूर्व सफलता के लिए हमारे सहकारिता मंत्री श्री परसादीलाल मीना ,प्रमुख शासन सचिव श्री आर के मीना तथा रजिस्ट्रार श्री मुकेश शर्मा को हम सभी बधाई देते हैं .राजस्थान में सहकारिता एक मिसाल के रूप में है अब हमें इसे और आगे बढ़ाना होगा तभी आम जन इससे और अधिक लाभान्वित होगा .
जय सहकार  

Wednesday, March 31, 2010

नया राजस्थान 
३० मार्च को राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है .इस बार राज्य के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग नें प्रदर्शनियों का आयोजन किया .मैनें  बांसवाडा और डूंगरपुर की प्रदर्शनियों को देखा. हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गह्लोतजी के  सरकार के सवा साल की उपलब्धियों  को अत्यंत आकर्षक फोटोग्राफ्स द्वारा दर्शाया गया था.इन  प्रदर्शनियों में सहकारिता से सम्बंधित उपलब्धियों को भी दिखाना चाहिए था .गत एक  वर्ष में सहकारिता में भी  कई नए और अच्छे  कार्य हुए हें और कुछ विशिष्ट उपलब्धियां भी हासिल की हें.  डूंगरपुर और बांसवाडा के PRO मेरे मित्र श्री कमलेश शर्मा और डा.दीपक आचार्य बधाई के पात्र हें जिन्होनें इस प्रदर्शनी में हमारे राजस्थान और वागड़ को अच्छे रूप में दिखाया. में आशा करता हूँ मेरे ये मित्र मेरे विभाग की उपलब्धियों को भी  अवश्य दर्शाएँग क्योंकि बिन सहकार नहीं उद्धार.     

Sunday, March 14, 2010

राजस्थान का सहकार मसाला मेला
सहकार मसाला मेला राजस्थान में सहकारिता की एक पहचान बन चूका   है.राजस्थान  का सहकारी विभाग प्रतिवर्ष अप्रेल माह में जयपुर में सहकार मेले का आयोजन करता है.यह एक  राष्ट्रीय सहकार मेला है. राजस्थान प्रमुख मसाला उत्पादक प्रदेश है.राजस्थान के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार श्री मुकेश शर्मा ने जानकारी दी की इस वर्ष अप्रैल में हो रहा ये मेला themebased होगा .श्री शर्मा हमारे विभाग के मुखिया होने के साथ ही  अत्यंत क्रियाशील अधिकारी हैं . 
सहकारी मेले को बहुआयामी और बहुउपयोगी बनाते हुए इस बार मसालोंकेसाथही रसोई से सम्बंधित नान स्टिक बर्तन ,वाटर प्युरिफिएर ,एयरटाईट कंटेनर ,आकर्षक क्राकरी तथा अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों सेभी सजाया जायेगा .जयपुरवासिओं को गेहूं भी सहकार मसाला मेले में उपलब्ध करने की व्यवस्था होगी .इस मेले में केरल स्पाइस बोर्ड के तरल मसाले ,चटनियाँ और मसालों को विशेष आकर्षण बनाया जाएगा .सहकार मसाला मेले का समय ज्यों-ज्यों नजदीक आता जा रहा है त्यों-त्यों लोगों की उत्सुकता अपने चरम पर दिखाई दे रही है. राजस्थान का मसाला मेला अब शुध्धता के लिए भी पहचाना लगा है.

Friday, March 05, 2010

Mini Sahakari(Co-operative) Bazar in Rajasthan

आजकल बड़े शहरों में सुपर बाजार और माल का क्रेज निरंतर बढता जा रहा है .ऐसे में भला गाँव कहाँ पीछे रहते .राजस्थान में  सहकारी विभाग गावों में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से "मिनी सहकारी सुपर बाज़ार " खोलने जा रही है .इन मिनी सहकारी बाजारों में वे सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध होंगी जो आम तोर पर शहरों में ही मिल पाती हैं. इन स्टोर्स में गाँव में रोजमर्रा की चीजें भी मिलेंगी .यह राजस्थान में सहकारिता का अभिनव प्रयास हे  जिसका श्रेय सहकारिता मंत्री श्री परसादीलाल मीना ,प्रमुख शासन सचिव श्री आर के मीना तथा रजिस्ट्रार श्री मुकेश शर्मा को है .इस वर्ष मार्च 2010 तक पुरे राज्य में 500 स्टोर्स खोलने की योजना है . पुरे राज्य में लगभग सभी जिलों में ग्राम सेवा सहकारी समितियों और लेम्प्स के माध्यम से ये स्टोर्स प्रारंभ हो भी चुके हें .संभवतः राजस्थान पुरे देश  में एकमात्र राज्य होगा जहाँ सहकारी क्षेत्र में ग्राम स्तर लोगों को नवीन सुविधाएँ प्रदान कराई जा रही हें .  

Saturday, February 20, 2010

"Riddhi Siddhi Yojana" of Co-operatives in Rajasthan

इन दिनों हमारा सहकारी विभाग कई नई योजनाओ पर काम कर रहा है ."रिद्धि सिद्धि योजना" इनमे से एक है .यह योजना विशेष  रूप से महिला सहकारी समितियो के लिए है .इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों का आवंटन करके उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है .राज्य सरकार तथा सहकारी विभाग का यह प्रयास वास्तव में महिलाओं को एक नई दिशा देगा .कोटा जिले में १२ ऐसी महिला समितिओं का चयन किया गया है जिन्हें यह कार्य प्रारंभ करना है .हमारे सहकारिता मंत्री श्री परसादीलाल मीना ,  प्रमुख शासन सचिव श्री आर के मीना तथा रजिस्ट्रार  श्री मुकेश शर्मा  की यह नई पहल सहकारी क्षेत्र के माध्यम से महिलाओं को नया आयाम प्रदान करेगी .